कांग्रेस: प्रत्याशियों के विस क्षेत्र में होगा बदलाव

26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।कांग्रेस में मचे घमासान के बीच प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का टिकट फाइनल होने की खबर है।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में दूसरी लिस्ट आने के साथ ही कई सीटों पर विरोध के स्वर उठने शुरू हो गये थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्र में बदलाव करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से चुनाव लड़ेंगे, ओर पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से चुनाव लड़ेंगे,कालाढूंगी से महेश शर्मा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

उधर कांग्रेसी सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो कांग्रेस ने हरक सिंह रावत का टिकट फाइनल कर दिया है। बताया जाता है कि हरक सिंह रावत को चौबट्टाखाल से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रत्याशियों के क्षेत्र बदलने के साथ हरक सिंह रावत का नाम भी नई सूची में शामिल होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *