31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो 2 फरवरी को जारी किया जाएगा। मेनिफेस्टो जारी करने के लिए प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचेंगी। साथ ही प्रियंका गांधी एक वर्चुअल जनसभा को भी देहरादून से संबोधित करेगी।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि विस चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो 2 फरवरी को जारी किया जाएगा और प्रियंका गांधी कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी करेगी। इसके अलावा राहुल गांधी के कार्यक्रम को भी तय किया जा रहा है।