कांग्रेस: पूर्व CM हरीश रावत ने लालकुंआ से किया नामांकन

28 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।पूर्व CM व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आज लालकुआं क्षेत्र की जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेने के पश्चात तहसील लालकुआं में 56-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान श्री रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Yashpal Arya समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *