31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कांग्रेस पार्टी से बागी हुए पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने आज अपना दाखिल किया हुआ नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी पर पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने कहा कि में पार्टी का सिपाही हूँ और पार्टी के लिए कार्य करता रहूँगा उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सूर्यकांत धस्माना को जिताने के लिए आदेश दिए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, मोहन प्रकाश जी ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से बात की और पार्टी को जिताने के आदेश दिए में इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभारी हुँ। चरणजीत ने कहा आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान के दिन आखरी वोट पड़ने तक में कांग्रेस प्रत्याशी श्री धस्माना को तन-मन से जिताने का प्रयास करता रहूंगा।