देहरादून: गैस एजेंसी मालिक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। दिन दहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने राजधानी देहरादून के व्यस्त बाजार तिब्बती मार्केट के पास एक गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करने के साथ ही संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जीएमएस रोड पर अमरदीप गैस एजेंसी के अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार आज सुबह देहरादून के व्यस्त बाजार तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *