देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राजधानी में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी देहरादून के वीवीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल का है, जहां मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (लगभग 45 वर्ष) के रूप में शहर हुई है। जानकारी के अनुसार वह आज सुबह जिम से बाहर के लिए निकला था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने तीन बदमाश उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी