28 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। उधर कार्यकर्ताओं ने धस्माना का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव शांति रावत, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, प्रदेश महासचिव श्रीमती पीया थापा, प्रदेश महासचिव डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धस्माना को बधाई दी व फूल मलाओं से लाद दिया।