26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। टिकट वितरण के बाद से कांग्रेस में मचे घमासान पर चुटकी लेते मसूरी विस से BJP प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि आज कांग्रेस में हरीश खेमा व प्रीतम खेमे के लोग एक दूसरे को हराने के काम में लगे हुए है। घोषणा के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों को बदले जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने उक्त बात कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस आपसी विवाद का लाभ BJP को मिलेगा और 60 पार के लक्ष्य को हासिल करते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।