देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। स्टार प्रचारकों के मामलें में जमकर किरकिरी के बाद BJP ने आज एक बार फिर से सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं। इस सूची में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी डाला गया है। विदित हो कि इससे पूर्व गत दिवस जारी की गयी सूची में पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत व विजय बहुगुणा का नाम नहीं था, जिसके बाद भाजपा की जमकर किरकिरी हुई थी। हालांकि बाद में भाजपा ने नाम न होने का कारण लिपिकीय त्रुटि बताया।
इधर आज जारी सूची में इन दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम आने के बाद 2 नामों को हटाया भी गया हैं। बताया जाता हैं कि जो दो नाम हटाये गये हैं, वो दोनों ही विधायक हैं और दोनों विधायकों की विधानसभा सीट सल्ट विधानसभा के आस-पास ही लगती हैं।