केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को लेकर जाए जनता के बीच: अजेय कुमार

मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के चुनाव कार्यालय का संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने किया शुभारंभ

26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।मसूरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी का चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ आज राजपुर रोड़ में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को मसूरी से जीताकर प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारों के कार्यो को लेकर जनता के बीच जाने का आग्रह भी उन्होंने किया। भाजपा एक परिवार की पार्टी है और हमें प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक दिन 3 घंटे देना है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास का पहिया सुदृढ़ किया है। उन्होंने बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों को जन-जन तक सम्पर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिक करवाते हुए भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को सशक्त करना है।

भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अबकी बार 60 पार के नारे की जीत का शुभारम्भ मसूरी विधानसभा क्षेत्र से होगा। उन्होंने केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे चौंथी बार सेवा करने का मौका पार्टी ने दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के भरोसे पर प्रदेश संगठन को विश्वास दिलाया कि मसूरी में गणेश जोशी नहीं प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। मसूरी में बर्फबारी के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने इंडौर चुनाव प्रचार को जारी रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राज्यमंत्री अजीत चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, अंकित जोशी, अरविन्द डोभाल, श्यामवीर सैनी, सुरेन्द्र राणा, अनुज रोहिला, समीर डोभाल, आरएस परिहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा शर्मा, एमपीएस पुण्डीर, सुरेन्द्र बगरियाल, मोहन बहुगुणा, सुरेन्द्र कोठाल, रवि सकलानी, निरंजन डोभाल, समीर पुण्डीर, दीपक अरोड़ा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, शांति प्रसाद बिजल्वाण, अंकुल धिंगवाल, आशीष रावत, वरुण क्षेत्री, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा, योगेश घाघट, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *