कोरोना update: प्रदेश में आए 1200 नए मामलें, 10 की मौत, एक्टिव मामलें 29428

31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 1200 नए मामले सामने आए है, जबकि आज कोरोना से 10 मरीजो की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 2499 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है और यह संख्या 29428 तक पहुँच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *