लक्षण दिखते ही जरूर कराएं कोरोना टेस्ट: अग्रवाल

18 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। दून अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर अपने चरम की और बढ़ रही है। कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई आख़िरी दौर में है। ओमिक्रोन वैरिएंट बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है। इससे होने वाले बुखार, बदन दर्द, पीठ दर्द, सरदर्द, गला खराब होना, जुकाम, पेट दर्द, दस्त आदि है। जो मरीज पुरानी बीमारियों से ग्रसित है, उनमें ये गंभीर रूप ले सकता है।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उपरोक्त कोई भी लक्षण होने पर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराए। पॉजिटिव आने पर डॉ की सलाह से दवाई का पालन करे। अगर आप सेल्फ टेस्ट किट को प्रयोग करना चाहते है तो अपने परिणाम को मेडिकल स्टोर को जरूर बताएं।

उधर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि दून अस्पताल में इस वक्त 23 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 21 से 40 साल के 10, 20 साल से कम कर दो, 41 से 60 साल के बीच के 6, 60 साल से ऊपर के 5 मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि 6 नए एडमिशन हुए हैं और 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *