मसूरी प्रत्याशी गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

30 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने 22-मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत बृजलोक कालोनी, चन्द्रलोक कालोनी, हाथीबड़कला गांव, विजय कालोनी, सालावाला में कमरा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, रवि वर्मा, आएस परिहार, सुरेन्द्र राणा, सौरभ, अरविन्द डंगवाल, विरेन्द्र सिंह नेगी, शिवओम राजू, राहुल राणा, राकेश कुमार, अशोक गुप्ता, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *