17 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव की तिथि में चुनाव आयोग ने बदलाव कर दिया है। अब 20 फरवरी को पंजाब में वोट डाले जाएंगे इससे पहले चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख तय की थी। इसी बीच संत रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी, जिसको केंद्रीय चुनाव आयोग ने मान लिया है। हालांकि वोटों की गिनती तय तारीख के मुताबिक 10 मार्च को ही होगी।