देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से दिये गये डाइवर्ट रुटो का प्रयोग कर असुविधा से बचने का अनुरोध किया गया है।
👉दिनाँक – 14/04/2026
📍स्थान- जसवन्त ग्राउण्ड गढ़ी कैण्ट देहरादून
➡️कार्यक्रम में आने वाले वाहनों हेतु #रूट_प्लान
➡️कुमांऊ / हरिद्वार / ऋषिकेश/ डोईवाला धर्मपुर/आईएसबीटी से आने वाले बसों हेतु रुट-
👉 रिस्पनापुल-आराघर चौक क्रास रोड़-दर्शनलाल चौक- घण्टाघर-बिन्दाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा
➡️चकराता / विकासनगर / सहसपुर / प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाले बसों हेतु रुट-
👉 प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक – बिन्दाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा
➡️मसूरी / राजपुर क्षेत्र से आने वाले बसों हेतु रुट-
👉मसूरी डायवर्जन – ग्रेट वैल्यू -दिलाराम – हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा
➡️थानों / रायपुर / सहस्त्रधारा रोड से आने वाले बसों हेतु रुट-
👉 सहस्त्रधारा क्रासिंग – सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा
➡️रुडकी / भगवानपुर / आशारोडी क्षेत्र से आने वाली बसों हेतु रुट-
👉 जोगीवाला-रिस्पना-आराघर- क्रास रोड़- सर्वे चौक-दिलाराम चौक -हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा
➡️मानव श्रृंखला (Human Chain) कार्यक्रम के दौरान यातायात/डायवर्जन प्लान
(Route & Diversion Plan)
1- सेन्ट ज्यूड चौक से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन भेजा जायेगा
या
सेन्ट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – पटेलनगर मण्डी – लालपुल – कार्गी चौक होते हुये भेजा जायेगा।
2- रिस्पना/कार्गी चौक से क्लेमनटाउन क्षेत्र जाने वाले वाहनों को टर्नर रोड तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन से टर्नर रोड होते हुये भेजा जायेगा।
3- रिस्पना/कार्गी चौक से नयागाँव जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी सर्विस लेन से शिमलाबाईपास तिराहा से सेन्ट ज्यूड चौक से मेहूवाला होते हुये भेजा जायेगा।
4- जीएमएस रोड से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को निरंजनपुर मण्डी से लालुपल से कार्गी चौक होते हुये भेजा जायेगा।
5- प्रिंस चौक/सहारनपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को लालपुल से कार्गी चौक होते हुये भेजा जायेगा।
6- प्रेमनगर से जीएमएस रोड जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला अण्डर पास से कांवली रोड होते हुये भेजा जायेगा।
7- प्रेमनगर से डोईवाला /रिस्पना/रायपुर जाने वाले वाहनों को बल्लुपूर फ्लाईओवर होते हुये भेजा जायेगा।
8- प्रेमनगर से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा-दरू चौक- शिमला बाईपास रोड़-सेन्ट ज्युड चौक से आईएसबीटी भेजा जायेगा।
9- राजपुर रोड़/ घण्टाघर से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को ई0सी0 रोड़- आराघर -धर्मपुर- रिस्पना पुल- कार्गी चौक- आईएसबीटी भेजा जायेगा।
➡️ आमजनों के वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान
(Route / Diversion Plan)
1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
👉रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतप्पड़ – रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।
2- देहरादून शहर क्षेत्र से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
3- दिल्ली/सहारनपुर/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन
A. छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक -सिंधनिवाला तिराहा -प्रेमनगर से अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. बडकला अण्डरपास से रूडकी-हरिद्वार होते हुये अपने गतंव्य भेजा जायेगा।
4- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से दिल्ली/ सहारनपुर / हरिद्वार /कुमांऊ क्षेत्र जाने वाले वाहन हर्बटपुर -धर्मावाला चौक- बेहट- छुटमलपुर से दिल्ली/ सहारनपुर / हरिद्वार/कुमांऊ जा सकेंगे।
5- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से ऋषिकेश / पर्वतीय क्षेत्र अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।
6- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से ऋषिकेश / पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।
7- पर्वतीय जनपद/ कुमांऊ से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार-रूडकी-से भगवानपुर होकर जा सकेगें।
8- मसूरी / राजपुर रोड / ईसी रोड / घण्टाघर से पांवटा साहिब / विकासनगर / सहसपुर / सेलाकुई /प्रेमनगर आदि जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।
9- क्लैमन्टाउन/ISBT से सहारनपुर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास चौक – सेंट ज्यूड्स चौक – मेंहूवाला -नयागांव .धर्मावाला चैक से अपने गंतव्य हेतु जा सकते है।
10- क्लैमन्टाउन/ISBT से प्रेमनगर/सेलाकुंई/विकासनगर जाने वाले वाहन शिमलाबाई पास-सेन्ट ज्यूड चौक-मेहुँवाला-प्रेमनगर/सेलाकुंई/विकासनगर होते हुये जा सकते हैं
11- पुरकुल/जोहडी गाँव कट राजपुर रोड़ से कैण्ट रोड की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डायर्वजन से दिलाराम से घंटाघर होते हुये जा सकेगे।
12- सर्किंट हाऊस तिराहा से कैण्ट रोड की ओर से आने वाले वाहन हाथीबडकला होते हुये दिलाराम चौक से जा सकेंगें।
13- कैण्ट चौक से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन डाकरा बाजार से एमएच के पास रोड कट से भेजा जायेगा,कैण्ट से पोस्ट आफिस तिराहा तक वन-वे व्यवस्था रहेगी।
14- बिन्दाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशननगर चौक से कोलागढ चौक से कैण्ट से डाकरा बाजार होते हुये जा सकेगें।
15- दिलाराम चौक से कैण्ट जाने वाले वाहन वाया घण्टाघर से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।
➡️कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य डायवर्जन पॉइंट (Diversion Point)
1- सेंट ज्यूड्स चौक
2- कार्गी चौक
3- चौकी पंडितवाड़ी
4- लालपुल
5- बल्लीवाला अंडर पास
6- सर्किट हाउस तिराहा
7- पुरकुल / जोहड़ी गाँव कट
8- कैंट चौक
9- दून स्कूल तिराहा
10- पोस्ट ऑफिस तिराहा
11- सीएसडी तिराहा
12- एनेक्सी तिराहा
13- आईएसबीटी