19 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। प्रदेश के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। राज्य में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं इसलिए उन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ाया जाए।त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्तमान में देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से BJP के विधायक हैं।