देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अमरिका इजराइल के द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्द से उत्पन्न पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस एलपीजी के संकट के लिए पूरी तरह से केंद्र की मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीतियों तथा फेल विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कांग्रेस पर इस मामले में भ्रम फैलाने के आरोप पर पलटवार करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि पूरे देश और दुनियाभर को पता है कि युद्ध शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराइल जाना, इरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामिनी व अन्य इरानी नेताओं की मौत पर भारत की खामोशी और इरान के खिलाफ भारत के मतदान करने से इरान की नाराजगी स्वाभाविक है और इसलिए स्ट्रेट आफ हार्मोस से गैस और पैट्रोल भारत नहीं आ पा रहा है और यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को या तो पता नहीं है या वो जनता को मूर्ख समझ रहे हैं और उल्टा आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं।
श्री धस्माना ने कहा कि देश में अफरा तफरी का वातावरण बनाने के दोशी भी भाजपाई व केन्द्र सरकार है क्योंकि जब सरकार के अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है तो एक झटके में 60 रुपये घरेलू व 115 रुपये कमर्शियल सिलेंडर में सरकार ने क्यूँ बढ़ाए जनता को लूटने के लिए? इसका ज़वाब बीजेपी अध्यक्ष को देना चाहिए।