देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रेस को स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। श्री धस्माना ने बताया कि पार्टी सल्ट उप चुनाव में राज्य की भाजापा सरकार के चार वर्ष के फेलियर को लेकर जनता के बीच जाएगी।
श्री धस्माना ने बताया कि आज प्रातः पार्टी प्रत्याक्षी श्रीमती गंगा पंचोली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
