27 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में बंद स्कूलों को खोलने को लेकर मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने अहम आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक 31 जनवरी से कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से शुरू हो सकेंगी। आदेश
में सभी आंगनवाडी केन्द्र तथा कक्षा एक से 9 तक की कक्षाओं के लिये फिलहाल ऑनलाइन क्लासेस ही जारी रहने की बात गयी है।
