सहसपुर सीट से आरेंद्र शर्मा को विजयी बनाने की ली प्रतिज्ञा

26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।आर्मी वेलफेयर सोसाइटी धूलकोट में गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सहसपुर प्रत्याशी आरेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सैनिक भाइयों से शिष्टाचार मुलाकात की  और अपने विजन और विधानसभा सहसपुर की तरक्की को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आरेंद्र शर्मा को क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अर्थात कूड़ा घर को स्थानांतरित करना शामिल था। इस दौरान आरेंद्र शर्मा व कांग्रेस को मजबूत बनाने तथा भारी मतों से सहसपुर सीट जिताने के लिए प्रतिज्ञा की गई। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी (अध्यक्ष आर्मी वेलफेयर सोसाइटी), कर्नल एस प्रताप सैनी, कर्नल गिरीश चंद्र, जनरल सीबी गुप्ता, कर्नल सुनील रावत, नेगी जी ,ब्रिगेडियर एमके कोहली, डॉ मुमताज मलिक, बाबू भाई, गौरव भारतीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक दानिश तनवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *