इस दौरान आर्येन्द्र शर्मा ने विकास के मुद्दे के साथ चुनाव में जनता के बीच जाने की बात कहीं। उन्होंने रोजगार, सड़क, पानी, कुटीर उद्योग, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक शिक्षा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आर्येन्द्र शर्मा के सहसपुर सीट से एतिहासिक जीत दर्ज़ करने की बात कहीं। साथ ही कांग्रेस के ‘चार धाम चार काम’ के नारे को दोहराया और कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई, बेरोजगारी कम करने के लिए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नीतियों पर काम करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार सभी सीट जीतेगी क्योंकि जनता वर्तमान की सरकार से बेहद परेशान है। सरकार की तरफ से पिछले पांच सालों में न ही बिजली को लेकर कोई काम किया गया है और न ही सड़क और किसानों के लिए।