सहसपुर विस से कांग्रेस प्रत्याशी आयरेंद्र शर्मा ने किया जन संपर्क

28 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आयरेंद्र शर्मा का जन संपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत श्री शर्मा मंडुवाला (नौगांव ग्राम पंचायत) पहुंचे, जहां  ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर आयरेंद्र शर्मा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने के साथ ही BJP की डबल इंजन सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि BJP की गलत नीतियों के कारण आम जन मानस को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करने पर विवश होना पड़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बतायी तथा उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। मौजूद लोगों ने आयरेंद्र शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की बात कहीं।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मेघ सिंह जी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुमार, कार्यक्रम के आयोजक सुनील पंत जी, धर्मेंद्र डबराल जी, आलोक पंथ जी, आमोद शर्मा जी, अनुज शर्मा, कमल सिंह जी , मोहन नौटियाल जी ,अमिताभ शर्मा जी , कालू सिंह जी , तिलक सिंह जी, नन्द लाल जी, रमेश कोठरी, प्रवेश तिवारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *