श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया बाबा दीप सिंह का जन्मोत्सव

27 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद,छबील बाग़, देहरादून के तत्वांवधान में बाबा दीप सिंह शहीद जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया, तथा निशान साहिब को नये चोले पहनाये गये।
प्रात: रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात हैड ग्रंथी भाई मदन सिंह जी ने शब्द “आवोह सिख सतगुरु के प्यारिओ गाहवहो सच्ची वाणी “भाई गुरबचन सिंह जी ने शब्द “तूँ मेरा पिता तूँ हैँ मेरा माता ” एवं भाई सतवंत सिंह जी ने शब्द ” सतगुर आगे शीश भैंट देओ जे सतगुर साचे भावे “का गायन कर संगत को निहाल किया।
कथा वाचक भाई रोहताश सिंह ने संगत को बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस क़ी वधाई देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
शहीद बाबा दीप सिंह का जीवन गुरबाणी का अभ्यास, शस्त्र विद्या, वीर रस का का सुमेल एवं ब्रह्म ज्ञान के धनी थेl ये वह योद्धा थे जिन्होंने शीश धड़ से अलग होने पर भी अपना बचन पूरा किया तथा श्री हरमन्दिर साहिब को आज़ाद करवाने में अंत तक लड़ते रहे,75 साल की उम्र में भी 18 सेर का खंडा उठा कर दुश्मनों के दाँत खटे करने में भी पीछे नहीं हटे।
कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। मंच का संचालन विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान महिन्दर सिंह, उपाध्यक्ष नोखा सिंह, सचिव पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष गुरबक्श सिंह, सलाहकार दिलबाग़ सिंह, सह कोषाध्यक्ष बक्शी सिंह, रेशम सिंह, करतार सिंह, पीरा सिंह आदि उपस्थित थे। पूर्व विधायक खजान दास एवं रेसकोर्स पार्षद देविंदर पाल सिंह मोंटी भी गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने गुरु घर पहचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *