UP के CM ने गायों को खिलाया गुड़, मन्दिर में की पूजा-अर्चना

CM त्रिवेन्द्र रावत के साथ मुख्यमंत्री आवास का किया भ्रमण
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रातः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री आवास का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित मन्दिर में पूजाअर्चना की तथा गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया। उन्होंने परिसर के प्राकृतिक सौन्दर्य तथा स्वच्छ पर्यावरण की सराहना की। उन्होंने परिसर में गौशाला स्थापना की भी प्रशंसा की। इसके पश्चात यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, जीटीसी हेली पैड से शिमला के लिये रवाना हुए तथा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को देर सांय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका शाॅल एवं गंगाजली भेंट कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री आवास पर ही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *