20 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताने के बाद जहां BJP में पार्टी प्रत्याशी को लेकर रणनीति बननी शुरु हो गयी है, वहीं कांग्रेस ने त्रिवेंद्र के निर्णय के बाद एक पत्र ट्वीट किया है। ट्वीट में कांग्रेस ने त्रिवेंद्र के नाम उत्तराखंड की जनता का खुला पत्र बताते हुए सियासी हमला किया है। 
पत्र के माध्यम से कांग्रेस त्रिवेंद्र सिंह रावत से चुनाव लड़ने को कह रही है।