उत्तराखंड: ज्योति बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, चार अन्य बनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष

26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखण्ड विस चुनाव से ठीक पहले महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ज्योति रौतेला को उत्तराखंड महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा चार बरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाये गए हैं जिनमें कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट व आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा का नाम शामिल है।

विदित हो कि पूर्व में सरिता आर्य महिला अध्यक्ष थी, लेकिन वे अब भाजपा में हैं और नैनीताल से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा इन नामित नेत्रियों में अधिकांश कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही थी। पार्टी के द्वारा इन जिम्मेदारियों को देना एक तरह से Damage Control के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *