घोषणा करने में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, विधायक ही करेंगे विधायक दल के नेता का चयन 31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।भाजपा नेतृत्व से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के कारणों का खुलासा जनता के बीच करने की मांग करते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहां कि घोषणा करने में भाजपा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर विधायकों द्वारा ही विधायक दल के नेता का चयन किए जाने के बात भी कही।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री पायलट ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद किन कारणों से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदला गया इसका जवाब भाजपा नेतृत्व को जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे 5 साल उत्तराखंड में भाजपा नेता जोड़-तोड़ व आपसी खींचतान में ही लग रहे, जिसके चलते उत्तराखंड विकास के मामलों में बिछड़ कर रह गया उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे उसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
महंगाई के मामले में बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सचिन पायलट सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब महंगाई को लेकर भाजपा के तमाम नेता सड़कों पर हल्ला मचाने से पीछे नहीं रहते थे लेकिन आज जिस तरह से महंगाई बढ़ी हुई है उस पर कोई भी भाजपा का नेता बात करने को तैयार नहीं है। किसी भी नेता के द्वारा यह नहीं कहा जा रहा है कि महंगाई को नियंत्रण करने के लिए हम प्रयास करेंगे, लेकिन इसके इतर कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता से यह वादा किया है कि सत्ता में आने पर गैस का मूल्य ₹500 ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा।
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने भाजपा को मात्र घोषणा करने वाली पार्टी करार दिया उन्होंने कहा कि घोषणा करने में बीजेपी का कोई नहीं कर सकता है भाजपा द्वारा अब तक 1 दर्जन से अधिक नारे दिए हैं लेकिन इन पर कोई कार्य नहीं हो रहा है भाजपा तमाम विकास कार्य की घोषणा कर रही है लेकिन यह सब काम कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जिस तरह से भाजपा के विधायक व मंत्री भागने में लगे हैं उससे भाजपा की उल्टी गिनती शुरू होने के रूप में देखा जा रहा है।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कि विधायकों द्वारा ही विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में दीपिका पांडे, काजी निजामुद्दीन, गौरव वल्लभ राजीव, महर्षि, गरिमा दसोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।