उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ी: करन माहरा

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। CWC सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा राज में देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराध और आए दिन हो रही हत्याएं साफ संकेत हैं कि कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ी है।

श्री माहरा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जिस सरकार ने “सुरक्षित उत्तराखंड” का वादा किया था, वही आज जवाब देने से बचती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अभी भी खुद को “धाकड़” कहलाने में बिल्कुल नहीं शरमा रहे हैं और जमीन पर जनता डर और असुरक्षा का माहौल महसूस कर रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सत्ता की छत्रछाया उन्हें खुली छूट दे रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को विकास और शांति चाहिए, ना कि जंगलराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *