उत्तराखंड में सरकार बनाएगी कांग्रेस: हरक सिंह, आज कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

17 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। BJP से 6 साल के लिए निष्कासन के बाद हरक सिंह रावत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हरक रावत ने  कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि भाजपा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। उधर पार्टी सूत्रों का कहना है कि हरक सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो सकते है। 

हरक सिंह रावत ने कहा है कि वहलगातार इस बात को पार्टी के अंदर बोलते रहे कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं आने वाली है, प्रदेश भर में आम लोग भाजपा की सरकार से बहुत ज्यादा परेशान हैं लेकिन मैंने कभी भी यह नहीं सोचा कि मैं बीजेपी को छोड़कर किसी और दल में चला जाऊं। हां कभी-कभी मजाक में जरूर यह बात कही लेकिन दिल से कभी मैंने भाजपा को छोड़ने की बात नहीं कही।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी खबरों के आधार पर मुझे बाहर निकाला मैं ईमानदारी से काम कर रहा था।जब उनसे कांग्रेस में जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैंने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन गणेश गोदियाल से मेरी लगातार बात हो रही है। एक निजी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 के पार सीट लाएगी और बहुमत की सरकार उत्तराखंड में बनाएगी।

उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा कभी नहीं छोड़ी उन्होंने मुझे निकाला है और आप मैं इस दल से दोबारा कभी नहीं शामिल हूँगा। उन्होंने इस बात का भी खंडन किया कि वह दो टिकट मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने लिए नहीं अनुकृति के लिए टिकट मांग रहा था। कुछ दिन पहले जब मैं लैंसडाउन गया तो मैंने वहां अनुकृति के प्रति लोगों का समर्थन देखा और इस बारे में प्रहलाद जोशी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह खुद परिवारवाद के खिलाफ है, लेकिन अगर कोई अच्छा काम कर रहा है और उसके तार राजनीतिक शख्स से जुड़े हैं तो उसका मतलब यह नहीं की टिकट नहीं दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रात में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी बात हुई थी और उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों के बारे में बताया लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने खुद से भाजपा छोड़ने प्लान बनाया हो उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था तो अमित शाह ने मुझसे कहा था कि यह दोस्ती अंतिम सांस तक चलनी चाहिए और आप भाजपा छोड़कर मत जाना, मुझे खुशी है कि मैंने भाजपा नहीं छोड़ी मुझे निकाला गया है यानी मैं अपने वादे पर खरा उतरा हूं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कहा कि मुझे मुख्यमंत्री से बहुत सहयोग मिला। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि न जाने कैसे यह इतना बड़ा देश चला रहे हैं इनके पास इंटेलिजेंस है सीबीआई है सब कुछ है पूरा तंत्र इनके पास है और एक झूठी खबर में इन्होंने मुझे पार्टी से निकाल दिया। उधर सूत्रों का कहना है कि हरक सिंह रावत आज दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *