26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के तहत घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर होता देख कांग्रेस हाईकमान ने बीते रोज जारी 11 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट को होल्ड पर रख दिया है। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान ने विरोध को देखते हुए पूर्व CM हरीश रावत, अनुकृति गुंसाई समेत सभी 11 उम्मीदवारों को सिंबल आवंटर पर भी फिलहाल रोक लगा दिया है।
कांग्रेस सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए, तो विरोध को देखते हुए पार्टी हाईकमान के कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है, इस बाबत आवश्यक कवायद शुरू भी कर दी गयी है। बताया जाता है कि हाईकमान ने करीब आधा दर्जन सीटों पर दोबारा से नाम मांगे हैं। इन सीटों में कुछ पर नए सिरे से प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
विदित हो कि बीते रोज कांग्रेस ने 17 रोकी गई सीटों में 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट के सामने आने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। कई सीटों पर बगावत की नौबत बन गई है। विरोध बढ़ने पर हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को तत्काल ही दूसरी लिस्ट पर एक्शन न लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।
*इन सीटों पर की गई थी घोषणा *
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – डा.अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ. महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं