15 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आगामी चुनावों के मद्देनजर आयोजित BJP कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक से मंत्री हरक सिंह रावत ने दूरी बनाएं रखी।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की चुनाव समिति के साथ बैठक हुई। बैठक में कई नाम सुझाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का अंतिम निर्णय लेगा। विदित हो कि देहरादून में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक तो शुरू हुई लेकिन बैठक में मंत्री हरक सिंह नहीं पहुंचे। माना जा रहा है टिकट मामलें में हरक सिंह रावत फिर नाराज हो गए हैं, ऐसे में दो-तीन दिन में हरक सिंह के कोई बड़ा फैसला लेने की संभावना जतायी जा रही है।