देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 14 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1355 हो गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 8 बजे के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 14 नये मामलें सामने आने की बात कही गयी है। इनमें देहरादून जनपद का 1, जबकि हरिद्वार जनपद केें 13 मामलें शामिल है। इन नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1355 हो गयी है। इसके अलावा बुलेटिन में अब तक 528 (दूसरे बुलेटिन में 30) कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी दी गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश के चार जनपदों में 52 हाॅटपाॅटस/कंटेनमेंट जोन है, जिनमें सर्वाधिक 23 देेहरादून जनपद में है। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में 19, पौड़ी गढ़वाल में 2 व टिहरी गढ़वाल में 8 हाॅटपाॅटस/कंटेनमेंट जोन है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 38 मामलें सामने आए थे।