देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। आज कोरोना के 15 नये मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 332 हो गए हैं। इधर अब तक 58 कोरोना के मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में कोरोना के 15 नये मामले आने की पुष्टि की गयी। इनमें चमोली जनपद में 2, देहरादून में 1, हरिद्वार में 3, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ में 1, टिहरी गढ़वाल में 1 तथा उधमसिंह नगर जनपद में 4 मामले शामिल हैं। बुलेटिन में जहाँ अब तक 58 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की जानकारी दी गयी हैं, वही प्रदेश में अभी भी कोरोना के 267 एक्टिव केस होने की बात कहीं गयी हैं। इसके अलावा कई अन्य जानकारी भी इस बुलेटिन में दी गयी हैं।