आनन्द रावत जिला सूचना कार्यालय से सेवानिवृत्त, शुभकामना दी

देहरादून। जिला सूचना कार्यालय देहरादून में कार्यरत तकनीकी सहायक आनन्द सिंह रावत आज 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए आज विभाग से सेवानिवृत्त हुए। श्री आनन्द सिंह रावत  15 जनवरी 1981 इस विभाग में सरकारी सेवा में आये। उन्होने 37 वर्ष की निर्विघ्न सेवा पूर्ण की। श्री आनन्द सिंह रावत जी की सेवानिवृत्ति पर  जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी ने उनके लम्बी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी ने रावत जी के साथ अपने सरकारी सेवा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि श्री रावत एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे जिन्होंने विभाग द्वारा सौंपे गये कार्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से किया । इस अवसर पर अति0 जिला सूचना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राणा, सेवानिवृत्त सहायक लेखाकार के.एस बिष्ट एवं प्रदीप कोठारी सहित कनिष्ट सहायक इन्द्रेश चन्द्र, वाहन चालक गोवर्द्धन दास, अनुसेवक प्रतिभा लक्ष्मी एवं  पंकज आर्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *