इन्स्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स भवन का सीएम ने किया उद्घाटन

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्स्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स (इण्डिया) भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में इनस्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स (इण्डिया) के पंतनगर चैप्टर का कार्यालय रहेगा जो अभी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में स्थित है। इस संस्था द्वारा चलायी जाने वाली एसोशिएट मेम्बर आॅफ इन्स्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स (ए.एम.आई.) की उपाधी के लिए पाठ्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे। इस उपाधि का ‘बी’ सर्टिफिकेट बी.टेक की उपाधि के बराबर होता है, जो सेवारत तकनीकी कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता में वृद्वि के लिए सहायक होता है। उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. ए.के. मिश्रा के साथसाथ विधायक, राजेश शुक्ला व राजकुमार ठुकराल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *