ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

रूद्रपुर। जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल तथा एसएसपी डाॅ.सदानन्द दाते ने जनपद वासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने ईद के अवसर पर जारी अपने सन्देश में कहा कि रमजा़न के पवित्र महीने के बाद आने वाला यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शान्ति का प्रतीक होने के कारण यह त्यौहार नागरिकों में आपसी भाईचारे एवं पारस्परिक सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने जनपद वासियों से शान्ति व्यवस्था बनाएं रखते हुए आपसी सहयोग से ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *