देहरादून। राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 4 दिसंबर से देहरादून में होगा। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी।
खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस बार राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग अंडर-17 बालक/बालिका प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी है। प्रतियोगिता देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में 4 दिसंबर से शुरू होगी, जो 8 दिसंबर तक चलेगी। इस 28 राज्यों के 264 बालिका और 327 बालक कुल 591 प्रतिभागी विभिन्न भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही करीब 100 कोच और टीम प्रबंधक भी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता के लिए 50 तकनीकी विशेषज्ञ एवं आफिसियल रेफरी को आमंत्रित किया गया है।