उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत आधा दर्जन जिलों में ओलावृष्टि/झक्कड़ की संभावना जतायी है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की बात भी गयी है। उधर मोसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन की ओर से जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी से अगले 24 घंटो में उत्तराखंड के जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा उघमसिंह नगर में ओलावृष्टि/झक्कड़ की संभावना जतायी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, झक्कड़ की संभावना है। उधर मोसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन की ओर से जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। एसईओसी प्रभारी डा. के.एन. पांडे की ओर से जारी किये गये पत्र में जिलाधिकारियों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *