खनन गेटो का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रामनगर। जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने कोसी, दाबका नदियों में खनन प्रारम्भ करने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कोसी में 6 खनन गेटों व दाबका के छोई गेट पर आगामी 6 अक्टूबर शुक्रवार से किसी भी दशा में अनिवार्य रूप से खनन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को नदी तक पहुच सडक मार्ग की मरम्मत कराने व खनन क्षेत्र का सीमाकंन करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होने क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम को सातांे गेटों पर कांटा लगाने के साथ ही कम्प्यूटर्सए इंटरनैट व सीसी कैमरे आदि की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री चैधरी द्वारा पुछे जाने पर क्षेत्रीय प्रबन्धक ने अवगत कराया कि आज बुधवार तक सातों खनन गेटों के लिए 375 वाहन रजिस्ट्रेशन फार्म रजिस्ट्रेशन हेतु दिये गये है। उन्होने कहा एआटीओ द्वारा फार्म के सत्यापन के उपरान्त ही वाहनों के खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। जिस पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ विमल पाण्डे को दूरभाष पर निर्देश दिये कि वे शीघ्र रजिस्ट्रेशन फार्मो को सत्यापन कर उपलब्ध करायें, साथ ही उन्होने क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिये कि वे खनन श्रमिकों के लिए जलौनी लकडी की व्यवस्थाये भी सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध खनन कतई नही होने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि अवैध खनन रोकने हेतु सचल दलों के साथ ही उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसए वन विभागए वन निगमए परिवहन की टीमो का गठन कर नियमित छापेमारी कर अवैध खनन रोका जायेगा। उन्होने कहा अवैध खनन की सूचना देने हेतु 05947.251349 उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं 05947.251237 वन विकास निगम के कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में सूचना दे सकते है। निरीक्षण दौरान क्षेत्रीय प्रबन्धक वन निगम जीसी पंत, उप निदेशक खनन राजपाल लेघाए रेंजर ललित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *