चारधाम यात्रा : इन बातों को भी जान ले श्रद्धालु

देहरादून। प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गयी। इसके अलावा इसी माह के अंत में केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे। यदि आप चार धाम यात्रा की सोच रहे है, तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखे।
ऑल वेदर रोड से असुविधा
यात्रा मार्गों पर इन दिनों ऑल वेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है। इस वजह से जगह जगह सड़कों पर मलबा जमा है। इससे यात्रियों को लम्बे जाम और खराब सड़कों का सामना करना पड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान 
– जाम-सड़क बंद की स्थिति देखते हुए पैक्ड भोजन साथ लेकर आएं।
– सड़क खराब होने की स्थिति में पैदल चलने के लिए छड़ी की भी जरूरत हो सकती है।
– ऋषिकेश से यात्रा से पहले मौसम अपडेट लें।
– सामान्य बीमारियों की दवाई साथ लेकर आएं ।
– बुजुर्ग यात्रा से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम नंबर
01352710232
01352710233
यहां करे पंजीकरण
पर्यटन विभाग के अनुसार ऋषिकेश में बस टर्मिनल में यात्रियों, पर्यटकों का बायोमेट्रिक पंजीकरण करेगा। इसके साथ ही 14 दूसरे स्थानों पर भी पंजीकरण होगा।
कंट्रोल रूम तैयार
चार धाम यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी व परेशानी पर श्रद्धालु कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक पर्यटक,श्रद्धालुओं को हर तरह की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बुकिंग के लिए जीएमवीएन की साइट से बुकिंग की जा सकती है।
कंट्रोल रूम के नंबर
01352559898, 01352552628, 01352552627, 01352552626, टोल फ्री नंबर 1364
इन तथ्यो को भी जानिये
310 किमी है दिल्ली से गंगोत्री धाम की दूरी (हरिद्वार, ऋषिकेश, चंबा, टिहरी, धरासू, उत्तरकाशी से होते हुए)।
416 किमी है दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी (हरिद्वार, देहरादून, मसूरी, जानकीचट्टी तक सड़क मार्ग तथा 6 किमी पैदल है यमुनोत्री)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *