उत्तराखंड के विकास को केन्द्र सरकार देगी पूरा सहयोग, PM ने किया इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड, न्यू इण्डिया का प्रतिनिधित्व करता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को नई दिशा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड का मंच, इन्हीं प्रयासों की परिणति है। उत्तराखण्ड में सेज (SEZ) का मतलब है स्पिरीचुअल इको जोन इसकी ताकत किसी अन्य सेज से लाखों गुना ज्यादा है।
प्रधानमंत्री ने डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन करते हुए कहा कि बाबा केदार की भूमि से निवेशक दैवीय अनुभूति करेंगे। नई चेतना प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कनेक्टीवीटी बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। चारधाम आॅल वेदर रोड़ व कर्णप्रयाग-ऋषिकेष रेल परियोजना से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिला है। अनेक तरह के नीतिगत सुधार किए गए हैं। आर्गेनिक खेती की भी यहां भरपूर सम्भावना है। एग्रीकल्चर में वेल्यू एडीशन से किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। नवीकरणीय उर्जा में भारत वल्र्ड लीडर बन सकता है। उत्तराखण्ड में उर्जा सम्भावना इतनी है कि देश की उर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इण्डिया में उत्पादन पूरे विश्व के लिए होना चाहिए। भारत की प्रगति राज्यों की सम्भावनाओं को वास्तविकताओं में बदल कर ही किया जा सकता है। यह अच्छी बात हुई है कि राज्यों में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 18 साल की उम्र बहुत महत्वपूर्ण होती है। उत्तराखण्ड की संस्कृति बहुत पुरातन है परंतु राज्य निर्माण को 18 साल हुए हैं। राज्य सरकार में कुछ नया कर गुजरने का जज्बा है। राज्य में आर्थिक विकास के लिए केंद्र सरकार हरसम्भव सहयोग प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट में आए उद्यमियों से उत्तराखण्ड में निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य को आगे बढ़ाने में आवश्यक सहयोग देगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत वैश्विक समृद्धि का प्रमुख इंजन बनने वाला है। फिस्कल डेफिसिट कम हो रहा है और महंगाई दर भी नियंत्रण में है। मिडिल क्लास का प्रसार हुआ है। आर्थिक सुधार में जो कदम उठाए गए उससे ईज आॅफ डूईंग बिजनेस में भारत ने काफी सुधार हुआ है। पुराने व अव्यवहारिक हो चुके 1400 से ज्यादा पुराने कानूनों को समाप्त कर दिया गया है। देश की स्वतंत्रता के बाद जीएसटी के तौर पर सबसे बड़ा टेक्स रिफार्म किया गया है। इन्फ्रास्टक्चर में काफी तेजी से काम किया गया है। प्रति दिन 27 कि.मी. एनएच का निर्माण किया गया है। रेल लाईन में भी दोगुनी गति से काम किया गया है। देश में 100 नए एयर पोर्ट व हैलीपेड बनाने पर काम कर रहे हैं। उड़ान योजना देष के शहरों को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। आयुष्मान भारत से हेल्थ सेक्टर में निवेश का बड़ी सम्भावना बनी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति ने इस देवधरा को भरपूर नैसर्गिक सौंदर्य से नवाजा है। हमने इस राज्य में मौजूद संभावनाओं को आप सबके सामने रखा है। ‘ यह सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, संतुलित क्षेत्रीय तथा समावेशी विकास हेतु उत्तराखण्ड के दृष्टिकोण को समझने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
हमारी सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई नीतिगत उपाय और प्रोत्साहन प्रदान किए हैं। इसके लिए पिछले एक महीने में 10 नई नीतियों को मंजूरी दी गई है। मुझे खुशी है कि इन नीतियों को बनाते वक्त उद्यमियों के ज्यादातर सुझावों को शामिल किया गया है। समिट से पहले ही तकरीबन 70 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेहतर व्यापारिक वातावरण के लिए जो खूबियाँ चाहिए वह सब इस राज्य में मौजूद हैं। हमारी पहचान शांत सुरक्षित राज्य के तौर पर है। हमारे राज्य में स्किल्ड मैनपावर है, बिजली की दरें यहाँ काफी सस्ती हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हम सभी पहाड़ी राज्यों में सबसे आगे हैं। उत्तराखंड में निवेशकों की राह आसान करने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू है। जब राज्य बना था तब प्रति व्यक्ति आय 25 हजार रूपये थी, आज यह बढ़कर 1 लाख 73 हजार 820 रुपये हो गई है। यह ये बात साबित करती है कि विकास के मापदंडों पर उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा है।
उत्तराखंड के बिजनेस हब हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे जिले देश के प्रमुख व्यापारिक बाजारों से मजबूत रेल नेटवर्क से जुड़े हैं। देहरादून एयरपोर्ट देश के व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल है। उड़ान योजना के बाद एयर कनेक्टिविटी को राज्य के कोने कोने तक मुहैया कराया जा रहा है।
उत्तराखंड में सड़कों का मजबूत नेटवर्क है जिसमें 2,954 किमी. नेशल हाइवे, 4,637 किमी. स्टेट हाइवे और 34,515 किमी. ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों और स्टेट राजमार्गों द्वारा कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। ऑल वेदर रोड और 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन चार धामों तक सड़क और रेल कनेक्टिविटी को मजबूती देगी।
नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड के पास 4,000 मेगावाट के सोलर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है। चीड़ की पत्तियाँ जिसे स्थानीय भाषा में पिरूल कहा जाता है, इसे भी हमने बायोफ्यूल तैयार करने के लिए पिरूल पॉलिसी लागू की है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि यहां के लोगों की उद्यमिता की वजह से ही युवा स्टार्टअप, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित प्रसाद, सड़कों की मरम्मत,होम स्टे जैसी गतिविधियां चल रहीं हैं।
अमूल के एमडी आर.एस सोढ़ी ने कहा कि डेयरी व्यवसाय की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इसकी काफी सम्भावनाएं हैं। महिन्द्रा ग्रुप के एमडी पवन कुमार गोयनका ने कहा कि उत्तराखण्ड में गुड गर्वनेंस उद्योग व निवेष में सहायक है। आईटीसी के संजीव पुरी ने कहा कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काफी काम किया जा सकता है। जिंदल गु्रप के सज्जन जिंदल ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में उद्यमी निवेष करें नही ंतो इन बेहतरीन अवसरों से वंचित हो जाएंगे।अड़ानी ग्रुप के प्रणव अड़ानी ने कहा कि उनके गु्रप द्वारा मेट्रो, स्मार्ट सिटी व सोलर के क्षेत्र में राज्य में निवेष की योजनाएं बनाई हैं। उत्तराखण्ड की औद्योगिक नीतियां व सिंगल विंडो सिस्टम निवेष के अनुकूल हैं। पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने उत्तराखण्ड में योग, आयुष व वैलनेस की व्यापार सम्भावनाओं पर प्रकाष डाला।
कार्यक्रम को सिंगापुर के सूचना प्रसारण मंत्री एस.ईष्वरन, भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरमात्सु, चेक गणराज्य के राजदूत मिलन होवोरका ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रीगण, विधायक, सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए उद्यमी व निवेषक उपस्थित थे।
इससे पूर्व रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने आए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने थीम पैवेलियन व प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन भी किया।