देहरादून। झण्डा मेला नगर परिक्रमा के दौरान मुख्य मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। झण्डा मेला नगर परिक्रमा बीरवार सुबह निकाली जाएगी।
नगर परिक्रमा दरबार साहिब से करीब 9:30 बजे प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंचकर आधा घंटा रुकने के बाद तिलक रोड, घंटाघर, गांधी रोड से रीठा मंडी होते हुए श्री गुरु राम राय स्कूल भंडारी बाग पहुंचकर आधा घंटा युकने के पश्चात भंडारी बाग होकर महंतों के समाधि स्थल लक्खीबाग पहुंचकर करीब दो बजे श्री दरबार साहिब में समाप्त होगी। इसी दिस शाम चार बजे को पैदल संगत एवं पंजाब के महंतों एवं मसंदों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
उधर नगर परिक्रमा के दौरान मुख्य मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात को सुव्यवस्थित रूप से चलाने में सहयोग करें व शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। नगर परिक्रमा के निकलते ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इस दौरान कुछ मार्गों की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। पुलिस ने इसमें जनता से सहयोग मांगा है।
कुछ यूं चलेगा ट्रैफिक
– सहारनपुर चौक से झण्डा साहिब की ओऱ कोई भी वाहन नहीं जायेगा।
– नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा पुरु षोत्तम चौक से एसजीआरआर की ओर जाने पर डायवर्ट किये गये स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
– नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
– नगर परिक्रमा लक्खीबाग कट में प्रवेश होने पर यातायात को रोक-रोक कर चलाया जायेगा व साथ में नगर परिक्रमा को धीरे-धीरे से निकाला जायेगा।
– नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पास होने पर रेलवे गेट से आने वाले वाहनों को गऊघाट होते हुए भण्डारी बाग की ओर भेजा जायेगा।
– नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक की ओर जाने पर पंजाब भूसा कट , निरन्जनपुर मण्डी एवं लालपुल से सम्पूर्ण वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा ।
– नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पास होने पर सम्पूर्ण डायवर्ट वाले स्थानों से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
– दरबार साहिब से नगर परिक्रमा प्रारम्भ होने पर बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी की ओर न भेजकर मालवीय रोड होते हुए पंजाब भूसा कट से सहारनपुर चौक की ओर भेजा जायेगा।
– नगर परिक्रमा तिलक रोड से चकराता रोड में प्रवेश करने पर शनि मन्दिर तिराहा बिन्दाल , बिन्दाल चौकी तिराहा एवं बिन्दाल पुल से सम्पूर्ण वाहनों को कैण्ट एवं बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। कोई भी वाहन घण्टाघर की ओर नहीं जायेगा।
– नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा घण्टाघर पहुंचने से पहले यूकलिप्टस चौक, ओरिएण्ट चौक एंव दर्शनलाल चौक से सम्पूर्ण वाहनों को डायवर्ट कर घण्टाघर की ओर आने से प्रतिबन्धित किया जायेगा। इस दौरान कनक चौक से ओरिएण्ट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जायेगा।