पिता की मौत पर बेटियो ने शोक के स्थान पर किया डांस

नई दिल्ली। भले आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। पिता की मौत पर उसकी बेटियों ने शोक करने के स्थान पर डांस किया। शव यात्रा को भी बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। बेटियो को डांस करता देख लोग भी दंग रह गये। आईये जानते है क्या है पूरा मामला…
मौत पर शोक के स्थान पर डांस करने की खबर आपने शायद पहली बार सुनी होगी। नोएडा की चार बेटियों ने पिता की मौत पर मिसाल पेश करते हुए रोने के स्थान पर जमकर डांस किया। जानकारी के अनुसार गुटखा किंग के नाम से मशहूर व पान सेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिभाई लालवानी को गुरूवार रात ब्रेन स्ट्रोक हुआ तथा शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि अपनी मौत से पहले हरिभाई लालवानी ने अपनी बेटियो के सामने उनकी मौत को मातम के स्थान पर बड़े उत्सव के रूप में मनाने व शव यात्रा को भी धूमधाम से निकालने की इच्छा रखी थी।रूवार रात ब्रेन स्ट्रोक हुआ तथा शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि अपनी मौत से पहले हरिभाई लालवानी ने अपनी बेटियो के सामने उनकी मौत को मातम के स्थान पर बड़े उत्सव के रूप में मनाने व शव यात्रा को भी धूमधाम से निकालने की इच्छा रखी थी। हरिभाई लालवानी की बेटियों ने अपने पिता की इच्छा को पूरा किया और उनकी शवयात्रा को बड़ी धूमधाम से निकाला। बेटियों ने बैंड बाजे का इंतजाम किया और शवयात्रा के दौरान डांस भी किया। चारों बेटियों ने अपने पिता के शव को कंधा दिया और एक बेटी ने उन्हें मुखाग्नि भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *