रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया राज्य स्थापना दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध मे 03 नवम्बर, 2018 को 11 बजे से कलेक्ट्रेट के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक आहूत की गई है। उन्होेने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा है कि वे बैठक मे निर्धारित तिथि व समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।
जिला सलाहकार समिति/पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की बैठक 03 को
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शैलजा भट्ट ने बताया जिला सलाहकार समिति, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की बैठक दिनांक 03 नवम्बर, 2018 को 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे आयोजित की जायेगी। उन्होने सभी सदस्यो से बैठक मे प्रतिभाग करने को कहा है।