भाजपा कार्यकर्ताओं की कांग्रेस ने की शिकायत, कार्यवाही की मांग

देहरादून। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पर किये गये हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस कार्यालय में किये गये हमले से समबन्धित शिकायती पत्र सौंपा।
अपर पुलिस महानिदेशक को सौंपे पत्र में प्रीतम सिंह ने कहा कि आज अपराह्र 1330 बजे भाजपा विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी-डण्डों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोलकर तोड़फोड की तथा कांग्रेस पार्टी की सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई एवं धक्कामुक्की के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह ने भी इन असामाजिक तत्वों का साथ दिया  तथा उन्हें हमले के लिए उकसाया। जब उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा गया तो सीओ सिटी द्वारा उल्टे उन्हे देख लेने की घमकी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सीओ सिटी चन्द्र मोहनंिसह ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व मे ंभाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम दी गई इस घटना से उनके व कांग्रेस पार्टी के मान सम्मान को भारी ठेस पहुंची हैं। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ ही सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदीप जोशी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, पार्षद नीनू सहगल, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, नवीन प्याल, सुनित राठौर, राजेश पाण्डे, अर्जुन सोनकर, राजवीर खत्री आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *