देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 2017-18 की सदस्यता पर होगा। इस संबंध में प्रान्तीय महामंत्री ने देहरादून के जिलाध्यक्ष व मंत्री को पत्र भेज कर स्पष्ट निर्देश दे दिया हैं। चुनाव के मद्देनजर 15 दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा व महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि देहरादून की जिला बैठक में 2015-16 व 2016-17 की सदस्यता के आधार पर चुनाव कराने की जानकारी दी गई है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि जनपदीय चुनाव 2017-18 की सदस्तया पर ही होंगे। इसलिए 15 दिसम्बर तक सघन अभियान चलाकर पात्र शिक्षकों को सदस्य बनाया जाये। सम्पूर्ण सदस्यता शुल्क जमा होने पर प्रदेश द्वारा नामित चुनाव अधिकारी 20 दिसम्बर के बाद चुनाव की तिथि घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को हुई जनपदीय बैठक में लिये गये सभी निर्णय असंवैधानिक हैं।