देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे मिलने सीएम आवास में आने वाले लोगों से अपने कैंप कार्यालय में ही मिलेंगे।
सीएम के विशेषकार्याधिकारी अभय सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आने वाले सभी आगंतुक, मंत्रीगण, विधायक एवं अन्य महानुभाव अब मुख्यमंत्री आवास के स्थान पर मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेंट करेंगे। कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री से भेंट करने हेतु आने वाले मंत्री विधायक एवं शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों के वाहन कार्यालय परिसर की पाìकग में स्थान उपलब्धता के आधार पर आ सकते हैं। इसके साथ ही अन्य निजी वाहन कार्यालय परिसर के बाहर सुरक्षा दृष्टिकोण से खड़े किए जायेंगे। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्टाफ के वाहन व जिन अन्य वाहनों की अनुमति दी गई है, ऐसे वाहन पाìकग स्थल पर खड़े किए जाएंगे