देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयेाजित सादे समारेाह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथग्रहण से पूर्व अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह ने हिंदी और अंग्रेजी में उनकी नियुक्ति का आदेश पढ़ा। शपथ ग्रहण के बाद अपर मुख्य सचिव ने शपथ पत्र पर मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल के हस्ताक्षर कराए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, डीजीपी एके रतूड़ी, सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु, रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत आदि मौजूद रहे।