पौड़ी। राउमावि बैंग्वाड़ी को प्रधानमंत्री शील्ड मेरिट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेशभर में यह विद्यालय इस पुरस्कार के लिए चुने जाने वाला एकमात्र विद्यालय है। वर्ष 2014-15 में आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए इस विद्यालय का चयन किया गया है।पौड़ी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की माधो सिंह भण्डारी यूनिट का भारत स्काउट्स एवं गाइड के तहत प्रधानमंत्री शील्ड मेरिट के लिए चयन हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुएंिजला स्काउट्स एवं गाइड के सचिव एवं माधो सिंह भण्डारी टीम के लीडर केशर सिंह असवाल ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वर्ष 2014-15 में आवेदन किये गए थे। इसके लिए विद्यालय की ओर से अपने सम्पूर्ण कार्यक्रमों व उपलब्धियों की पत्रावली भारत सरकार को भेजी गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्काउट व गाइड टीमों से उनके द्वारा किये गए कायरे व कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गई थी। इस आधार पर प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके बाद वर्ष 2018 में पुरस्कारों की घोषणा हुई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैंग्वाड़ी की इस टीम को राष्ट्रीय स्तर पर चुनते हुए प्रदेश की इकलौती टीम होने का गौरव मिला है।