श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

देहरादून। विधिवत पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण व जयकारों के साथ विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दोनों धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 1:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिये गए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। जो ठीक 10 बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों सहित जिले एवं देश भर से आये तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा का भव्य स्वागत किया। वहीं इसके धार्मिक रीति रिवाज के दो घंटे तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पंच गंगोत्री मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी और बुधवार को ही मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई मे सुबह 9 :15 बजे पर यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। जो बजे यमनोत्री 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 12:15 बजे पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, एसडीएम पीएस राणा,वागेश्वर सेमवाल आदि उपस्थित रहे। दोनों धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *